सीमेंट कंपनी के ऑफिस का ताला तोड़ा, लेपटॉप, 50 हजार का माल चोरी
बैतूल| जेएच कॉलेज के पास एक सीमेंट कंपनी के ऑफिस से चोरों ने लेपटॉप और 50 हजार रुपए का सामान चुरा लिया। रविवार सुबह 6 बजे कंपनी का कर्मचारी ऑफिस पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा था। कर्मचारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गंज पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। कर्मचारी पकंज शर्मा ने बताया चोरों ने ऑफिस के दरवाजे का ताला तोड़कर एक लेपटॉप, दो मॉनिटर, दो की-बोर्ड सहित 50 हजार रुपए का सामान चाेरी कर लिया है। गंज थाने में आवेदन देकर इसकी शिकायत की है।