पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों को नहीं कराना पड़ेगा दस्तावेजों का सत्यापन

कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों को नहीं कराना पड़ेगा दस्तावेजों का सत्यापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजों में प्रवेश के लिए इस सत्र में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए लंबी कतारें नहीं लगाना पड़ेगी। कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया में उच्च शिक्षा विभाग ने बदलाव किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के पोर्टल व डेटा से उच्च शिक्षा विभाग के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को लिंक किया जा रहा है। जिससे ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद मार्कशीट जैसे दस्तावेज सत्यापन कराने विद्यार्थियों को कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। बीते सत्र में यह व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए दस्तावेजों के सत्यापन के लिए कॉलेजों की खिड़की पर कतार लगानी पड़ती थी। इससे विद्यार्थियों को सत्यापन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थी को अतिरिक्त अंक चाहने पर एनसीसी या खेल प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज सत्यापित करवाना होगा।

छात्राओं को नहीं लगेगी रजिस्ट्रेशन फीस

बैतूल| कॉलेज में प्रवेश के प्रथम चरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सभी वर्गों की छात्राओं के लिए मुफ्त रहेगा। यदि कोई छात्रा पहले चरण के बाद रजिस्ट्रेशन करवाती है, तो निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। अभी यह शुल्क 100 रुपए निर्धारित है। मेधावी विद्यार्थियों को भी 5% छूट दी गई है। पिछले साल तक 12वीं में 75% या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सिर्फ 1 रुपए कॉलेज फीस लेकर प्रवेश दिया जाता था। अब 70% या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सिर्फ 1 रुपए कॉलेज फीस देना होगी।

एमपी बोर्ड का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा

इस सत्र में कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया में बड़े हिस्से का ऑटोमेशन हो जाएगा। मई के अंत तक एडमिशन के लिए लिंक खोली जाएगी। एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान विद्यार्थियों को पोर्टल पर माध्यमिक शिक्षा मंडल का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। इसे डालते ही विद्यार्थी की 12वीं की अंकसूची, जाति, मूल निवासी जैसे प्रमाण पत्र सहित सभी जानकारी प्रवेश आवेदन के साथ लिंक हो जाएगी।

पोर्टल और डेटा को लिंक किया जा रहा है

माशिमं के पोर्टल व डेटा को उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल से लिंक किया जा रहा। इससे एमपी बोर्ड के विद्यार्थियों को मार्कशीट जैसे दस्तावेज का सत्यापन नहीं कराना पड़ेगा। लेकिन अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों को अपने सभी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। डॉ. केआर मगरदे, आईटी सेल प्रभारी, जेएच कॉलेज

खबरें और भी हैं...