बैतूल| जिले में पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 9 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। कंट्रोल रूम प्रभारी संध्या सक्सेना ने बताया एसपी डीआर तेनीवार के मार्ग दर्शन में जिले में यातायात व्यवस्था सुधार के लिए लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालक, लाइसेंस प्रस्तुत न करना, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने पर 9 वाहनों पर कार्रवाई कर 3 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला।