बैतूल| कोसमी क्षेत्र में व्यापारी के बेटे पर गोली चलाने के मामले में पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया व्यापारी रमेश गुगनानी के बेटे सजल ने थाने में आवेदन देकर उस पर गोली चलने की शिकायत की। आवदेन में जिस युवक पर गोली चलाने का आरोप है, उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और आवेदन की जांच के बाद मामला दर्ज होगा।