बैतूल| साहू समाज समिति सदर ने शासकीय गर्ल्स कॉलेज में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में समाज के गोपी चौधरी, खुशी चौधरी, हिमांशी साहू, हर्षिता साहू, खुशी साहू, संरक्षक मारोति चौधरी, सचिव रविंद्र गुदवारे, कोषाध्यक्ष बुधराव साहू, संचार मंत्री सूर्यकांत साहू, गणेश पल्लेवार, शिवप्रसाद साहू, आरती राठौर, अंजू राठौर, सावित्री दिवान और छात्राएं शामिल हुईं। इस अवसर पर रामनाथ साहू ने कहा महाविद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाने का उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।