बैतूल| शहर में तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को श्रमोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई। एक्सीलेंस स्कूल कोठीबाजार, एमएलबी स्कूल कोठीबाजार और गंज कन्या स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया। डीई बीएस बिसोरिया और योजना अधिकारी सुबाेध शर्मा ने बताया परीक्षा में 1034 स्टूडेंट्स शामिल होना थे। 376 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे। इनमें से 658 परीक्षार्थी शामिल हुए। एक्सीलेंस स्कूल कोठीबाजार में 352 में से 126 परीक्षार्थी, एमएलबी स्कूल कोठीबाजार 333 में से 124 और गंज के कन्या स्कूल में 349 में से 126 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए।