बैतूल| जैताढाना खारी में चल रही भागवत कथा के 5वें दिन रविवार को कथावाचक अंकितकृष्ण महाराज ने गो-माता की सेवा पर जोर दिया। उन्होंने कहा व्यस्तता से समय निकालकर गो-माता की सेवा से सकारात्मकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के नाम एेसे रखें कि जब बच्चों को पुकारें तो भगवत नाम का स्मरण हो जाए। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर उपस्थित थे।