जिले के कलाकारों को लेकर जल्द ही पुण्य सलिला मां ताप्ती पर एक शार्ट फिल्म का निर्माण होगा। फिल्म पृथ्वी पर ताप्ती की अवतरण की कथा जो भगवान शिव अपने पुत्र कार्तिकेय को सुनाते हैं, उस दृश्य से शुरू होगी। बैतूल स्थित सर्किट हाउस में फिल्म के निर्माण एवं डायरेक्शन से जुड़े लोगों में मुलताई निवासी पाशा खान, पीथमपुर धार के रविंद्र मानकर, मां ताप्ती जागृति मंच के जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला एवं रामकिशोर पवार प्रदेश अध्यक्ष मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश उपस्थित थे।
मुलताई के पाशा खान ने बताया नदियों ने में हमें बहुत कुछ दिया है, बदले में हम नदियों को कुछ दें इसी भावना को लेकर नदियों के मान-सम्मान और उसकी महिमा को जन-जन तक पहुंचाने की मंशा से ताप्ती महिमा को लेकर एक शार्ट फिल्म का निमार्ण कार्य शुरू किया है। कलाकारों के चयन के लिए जिले भर के योग्य कलाकारों को एक जगह पर बुलवाया जाएगा। बैतूल जिले के स्थानीय कलाकारों में शिव, कार्तिकेय, पृथ्वी, सूर्य, ताप्ती, छाया, संध्या, शनि, यम जैसे पात्रों को खोजने के लिए ऑडिशन मुलताई में मई माह के आखरी सप्ताह में स्पार्क कंप्यूटर्स वर्ल्ड नागपुर नाका से ऑडिशन फार्म ले सकते हैं। चयनित कलाकारों को शार्ट फिल्म में मौका दिया जाएगा।
सूर्यपुत्री ताप्ती जाग्रति समिति के सदस्यों ने बताया 21 मई से शिवधाम बारहलिंग से सूरत तक संकल्प समर्थन यात्रा शुरू होगी। 6 दिवसीय यात्रा बुराहनपुर, प्रकाश नादुबांर (महाराष्ट्र) होते हुए सूरत पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल यात्री राष्ट्रीय स्तर पर ताप्ती विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय ताप्ती घाटी परियोजना, राष्ट्रीय ताप्ती मंत्रालय के गठन की मांग के समर्थन हेतु बुरहानपुर, भुसावल, जलगांव, सूरत महानगर निगमों से प्रस्ताव पारित करवा कर सीधे पीएमओ एवं जल संसाधन मंत्रालय तक पहुंचाना है।