बैतूल| जिले के ब्लॉक स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय में हम छू लेंगे आसमां कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का छात्र-छात्राओं को सीधा प्रसारण दिखाए जाने की व्यवस्था की है। डीई बीएस बिसोरिया, योजना अधिकारी सुबोध शर्मा ने बताया जेएच कॉलेज बैतूल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उमावि बैतूल, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग के सभाकक्ष, विनायकम उमावि गड़ाघाट, अशासकीय शाला विनायकम उमावि, संजीवनी उमावि एवं सर्वोदय उमावि बैतूल सीएम के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ छात्र-छात्राएं अपने विकासखंड की उत्कृष्ट शाला में कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग का प्रथम चरण 21 से 31 मई तक आयोजित होगा। इसके पश्चात 70 प्रतशित तक प्राप्त अंक वाले छात्र-छात्राओं का और तीसरे चरण में 12वीं में असफल रहे छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग शिविर आयोजित किया जाएगा।