बैतूल| जवाहर वार्ड के व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के हैंडपंप को सुधरवाने की मांग की है। रोहित श्रीवास ने बताया जवाहर वार्ड में अधिवक्ता स्वदेश त्रिवेदी के घर के बाजू में, धीरू शर्मा के घर के पीछे तथा जैन मंदिर के सामने का हैंडपंप विगत दो माह से खराब है। जिसे सुधारने के लिए वर्तमान पार्षद, फील्ड अधिकारी राकेश चौरसिया एवं संबंधित कर्मचारियों से लगातार मौखिक व दूरभाष पर निवेदन किया, परंतु संबंधित कर्मचारियों ने अनेक प्रकार के बहानेबाजी कर सुधार कार्य नहीं किया। इस भीषण गर्मी में सब्जी मंडी के सभी व्यापारियों व मोहल्ला वासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बंद पड़े हैंडपंप को शीघ्र सुधरवाने की मांग की है। इस अवसर पर दिनेश पवार, रोहित श्रीवास, हरिओम खंडेलवाल, सुरेश नगदे, रमेश पवार, घुड़न इरपाचे, सोनू पवार, रामनाथ सहाने, सुजीत साहू आदि उपस्थित थे।