पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोरदेही को तहसील बनाने और कॉलेज खोलने की मांग की

बोरदेही को तहसील बनाने और कॉलेज खोलने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने रविवार को मोरखा गांव पहुंचकर प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य को ज्ञापन दिया

भास्कर संवाददाता | बोरदेही

क्षेत्र में कॉलेज नहीं होने से स्टूडेंटस को 30 किलामीटर दूर आमला और 70 किमी दूर बैतूल जाना पड़ रहा है। बोरदेही में लगने वाले टप्पा तहसील को प्रतिदिन लगाने और कॉलेज खोलने की मांग को लेकर लेकर भाजपा के महामंत्री संजय सूर्यवंशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रविवार को मोरखा गांव पहुंचकर प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री को बताया बोरदेही क्षेत्र पिछड़ा है। मूलभूत सुविधा नहीं होने से ग्रामवासियों को परेशान होना पड़ रहा है।

ग्रामवासियों ने बोरदेही से कोंढर, भयावाड़ी होते हुए मोरछी तक सड़क निर्माण करने, हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य की पदस्थापना करने, बोरदेही-भैसाही नदी पर काम करवाने, बोरदेही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नियुक्त करवाने की मांग की। बताया जा रहा है कि प्रभारी मंत्री ने बोरदेही मंगल भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। ज्ञापन देने वालों में भवानी सूर्यवंशी, संजय सूर्यवंशी, भगवत रघुवंशी, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...