कलार समाज के कार्यक्रम में महिला का अपमान, राजनीतिक रंग देने का आरोप
सारनी| बैतूल में शनिवार को हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज के कार्यक्रम में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी द्वारा कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील से को लेकर सामाजिक लोगों में रोष है। भाजपा नेत्री रेखा शिवहरे ने अपनी बात रखनी चाहिए तो तथाकथित समाज के ठेकेदारों ने उन्हें अपनी बात नहीं रखने दी। उनके साथ धक्का-मुक्की झूमाझटकी की। समाज के कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकाश शिवहरे ने बताया सामाजिक आयोजकों को कांग्रेस से जुड़े हुए सामाजिक बंधुओं ने कांग्रेसी रूप दिया जो नैतिक नहीं है। समाज को एकीकरण करने के संदर्भ में सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया था पर समाज से जुड़े हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं नेताओं ने सामाजिक कार्यक्रम को कांग्रेसी कार्यक्रम में तब्दील कर दिया। घटना के बाद ऐसा लग रहा है जैसे समाज में महिलाओं को अपनी बात रखने नहीं दिया जाता। हैहय कलार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी से जिला कार्यकारिणी को तत्काल भंग करने की मांग की है।