घर में घुसकर की महिला के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज
बैतूल| बैतूल बाजार थाने के भवानी मोहल्ले में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। एएसआई सुमन मिश्रा ने बताया घर में घुसकर आरोपी कमलकिशोर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।