संतोष कुमार को मिला डीआरएम आवार्ड
बैतूल| सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) घोड़ाडोंगरी के जेई संतोष कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरएम आवार्ड मिला। 63वें रेल सप्ताह का पुरस्कार नागपुर में हुआ। समारोह में डीआरएम ब्रजेश कुमार गुप्ता, एडीआरएम त्रिलोक कोठारी ने जेई संतोष कुमार को प्रशस्ति पत्र और नगद प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया।