सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बैतूल| सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मनोज गजा (26) निवासी कान्हावाड़ी तहसील घोड़ाडोंगरी 26 मार्च को सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।