नाले में बाइक सहित गिरा युवक, मौत
बैतूल| बोरपानी गांव के पास बाइक सहित एक युवक नाले में गिर गया। युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रैफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मरामझिरी निवासी लल्लू धुर्वे (19) बाइक सहित नाले में गिर गया था। भोपाल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में मंगलवार को शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।