स्वर्णकार समाज 8 जुलाई काे भोपाल में निकालेगा हुंकार रैली
स्वर्णकार समाज 8 जुलाई काे भोपाल में निकालेगा हुंकार रैली
बैतूल| भोपाल में स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में सोनी समाज की बैठक सर्व स्वर्णकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.विश्वनाथ सोनी की उपस्थिति में हुई। स्वर्णकार महासंगठन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी सोनी ने बताया बैठक में विधान सभा चुनाव में सोनी समाज के प्रतिनिधित्व को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में बैतूल के डॉ. शैलेंद्र सोनी, संदीप सोनी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधान सभा चुनाव में सोनी समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर 8 जुलाई को भोपाल में हुंकार रैली निकालने का निर्णय लिया गया।