शिविर में लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाव के तरीके बताए
बैतूल| डॉन बॉस्को हाल सदर में अथर्व वेलफेयर सोसाइटी ने एक दिवसीय औषधि वितरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में कार्यकर्ताओं को डेंगू, स्वाइन फ्लू, मलेरिया, चिकनगुनिया, मस्तिष्क ज्वर जैसे संक्रामक बीमारियों से रोकथाम तथा जन जागरूकता एवं औषधि वितरण का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमलता कुंभारे एवं इमरान खान, साजिद खान, चंद्रप्रभा चौकीकर, गौरव गौड़, पूनम गौड़ उपस्थित थे। शिविर में डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव एवं संक्रामक बीमारियों के बचाव के तरीके बताए। संस्था के प्रबंधक सचिव घनश्याम तिवारी ने बताया अथर्व वेलफेयर सोसाइटी आयुष विभाग भारत सरकार के तहत डेंगू, चिकनगुनिया, मस्तिष्क ज्वर एवं मलेरिया जैसे संक्रामक जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा पर निशुल्क वितरण व पंजीयन किया जा रहा है।