पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एस्ट्रोटर्फ को नहीं मिल रहा पानी, उखड़ जाएगा टर्फ

एस्ट्रोटर्फ को नहीं मिल रहा पानी, उखड़ जाएगा टर्फ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉकी को बढ़ावा देने के लिए जिला मुख्यालय पर बनाए इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम की सिंचाई के लिए मौजूद एकमात्र बोर सूख गया है। इससे ग्राउंड के कोने-कोने में लगे 12 नोजल नहीं चल पा रहे हैं। इससे इसकी तराई पूरी तरह बंद हो चुकी है। टर्फ की रोजाना सिंचाई नहीं हुई तो यह सूख सकता है, इसकी सिंचाई के लिए रोज 50 हजार लीटर पानी की जरूरत है। लेकिन खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने अब तक इसके लिए पानी के इंतजाम करने के कोई प्रयास नहीं किए हैं। इधर बिना सिंचाई के ही इस सूखे एस्ट्रोटर्फ पर खेलकूद जारी है। इससे यह उखड़ सकता है।

मलेशिया के खेल विशेषज्ञों ने बनाया था

इस एस्ट्रोटर्फ को बिछाने के लिए 2012-13 में मलेशिया से खेल विशेषज्ञ बुलाए थे। मलेशिया के इन खेल विशेषज्ञों ने 2012-2013 में मेहनत कर यह टर्फ बिछाया था। चिपकने वाले गर्म पदार्थ की परत बिछाकर इस पर प्लास्टिक का टर्फ लगाया था। इसे गीला रखना जरूरी है।

समस्या

सिंचाई के लिए रोज चाहिए 50 हजार लीटर पानी, बोर सूखने से बने हालात, नहीं चल रहे नोजल

स्टेडियम की घास भी सूखी, हुआ उजाड़

इधर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भी भीषण गर्मी के कारण पूरी घास सूख गई है। जो ग्राउंड किसी समय घास से हरा-भरा हुआ करता था वह अब सूख चुका है। नियमित पानी नहीं मिलने से यहां घास लगभग गायब हो चुकी है।

1 लाख स्क्वेयर फीट पर बिछा है टर्फ

यह टर्फ 1 लाख स्क्वेयर फीट पर बिछा हुआ है। इसकी तराई के लिए रोज 50 हजार लीटर पानी की जरूरत है। टर्फ पर हर थोड़ी दूरी पर एक नोजल लगा हुआ है। इन नोजल को चलाकर पूरे टर्फ को सींचा जाता था। लेकिन ट्यूबवेल सूखने ये सिंचाई बंद है।

एक्सपर्ट व्यू

एस्ट्रोटर्फ की नियमित सिंचाई करना जरूरी है। यदि गर्मी में इसकी सिंचाई नहीं की तो यह खराब हो जाएगा। बिना पानी के लंबे समय रखने से इसके दाने निकलने लगेंगे। पानी का इंतजाम जरूरी है। जगेंद्र तोमर, पूर्व हॉकी खिलाड़ी

एस्ट्रोटर्फ पर पानी के इंतजाम के बारे में जानकारी ली जाएगी। पानी के इंतजाम करने के प्रयास किए जाएंगे। मनु धुर्वे, जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी

खबरें और भी हैं...