पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मशाल रैली निकालकर भोपाल पहुंची रसोइया संघ की महिलाएं, ज्ञापन देकर मानदेय बढ़ाने की मांग की

मशाल रैली निकालकर भोपाल पहुंची रसोइया संघ की महिलाएं, ज्ञापन देकर मानदेय बढ़ाने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| अपनी मांगों को लेकर महिला रसोईयों ने मंगलवार रात मशाल रैली निकाली। रसोइया महिलाएं भोपाल रवाना हुईं। जहां निज सचिव अभिषेक श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर मानदेय बढ़ाने की मांग की। भारतीय रसोइया महिला स्व सहायता संघ अध्यक्ष और अटल सेना के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया महिला रसोईयों ने मध्यान्ह भोजन में कार्यरत रसोईयों का मानदेय 1 हजार रुपए से बढ़ाकर कलेक्टोरेट रेट से करने, आंगनबाड़ी केंद्र में सांझा चूल्हा के साथ रसोईयों का मानदेय 500 से बढ़ाकर 1500 रूपए करने, माध्यमिक शाला में 6.18 रूपए के स्थान पर 15 रुपए प्रति बच्चा और प्राइमरी स्कूल में 4.13 रूपए के स्थान पर 10 रुपए प्रति बच्चा खर्च देने की मांग की। इस दौरान कविता गीद, अनिता नागले, दुर्गा रैकवार, आशा कालभोर, सुनिता विश्वकर्मा, निर्मला झाड़े, इंदिरा सोलंकी, मीना अड़लक, वंदना बारमासे, शारदा शेषकर, रामकली आदि उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...