डेंगू से बचाव स्वच्छता की शपथ लेकर निकाली रैली
बैतूल| स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय से राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रचार-प्रसार रैली निकाली। रैली को सीएमएचओ डॉ. प्रदीप मोजेस ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली में मलेरिया कार्यकर्ता एवं महिला बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षणार्थी छात्राएं सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर डेंगू से बचाव एवं स्वच्छता की शपथ भी ली तथा जिला अस्पताल बैतूल में मरीजों को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम की जानकारी दी।