पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौच के लिए गई किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

शौच के लिए गई किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माता-पिता पहुंचे तो भागा, केस दर्ज

भास्कर संवाददाता| बैतूल

गंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 11 बजे शौच के लिए नाले के पास गई किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के माता-पिता के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। किशोरी ने परिजनों के साथ बुधवार सुबह गंज थाना पहुंचकर आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया। किशोरी ने पुलिस को बताया रात में परिवार के साथ गांव में ही एक शादी में गई थी। रात 11 बजे शादी से वापस आने के बाद घर के पीछे नाले में अकेली शौच के लिए गई थी। वहां गांव का सुनील पहुंचा और गलत काम करने लगा। उसे मना करने पर लकड़ी से मारपीट कर कहा चिल्लाई तो तुझे जान से मार दूंगा। थोड़ी देर बाद मुझे ढूंढते हुए माता-पिता पहुंचे तो सुनील को मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम करते हुए देख लिया। सुनील उन्हें देखकर भाग गया। इसके बाद 100 डायल में मामले की शिकायत की। थाने पहुंचकर आरोपी पर मामला दर्ज कराया।

मामला दर्ज किया है

शौच के लिए गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। जीआर सलाम, एसआई थाना गंज

खबरें और भी हैं...