- Hindi News
- National
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप सीएम के कार्यक्रम में लोगों को लाने बनाया जा रहा दबाव
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप- सीएम के कार्यक्रम में लोगों को लाने बनाया जा रहा दबाव
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभागीय अधिकारियों पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जमा करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ता सुनीता राजपाल, सुशीला मेहरा ने बताया विभागीय अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर शहरी कार्यकर्ताओं को 50 एवं ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकर्ताओं को 20 लोगों को सीएम के कार्यक्रम में लाने के लिए कहा है। कार्यक्रम में लोगों को नहीं लाने पर कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही कार्यक्रम में सिविल ड्रेस में आने के लिए कहा है। जो सिविल ड्रेस में नहीं आएगा उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। महिला बाल विकास अधिकारी सुमन पिल्लाई ने बताया कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को हितग्राहियों को लाने को कहा है।