कमलनाथ के आगमन को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक
कमलनाथ के आगमन को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक
बैतूल| प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ 19 मई को बैतूल आ रहे हैं। इसको लेकर पूर्व विधायक विनोद डागा ने कांग्रेसियों की बैठक ली। बैठक में पूर्व विधायक ने कहा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बैतूल आ रहे कमलनाथ का अभूतपूर्व स्वागत होना चाहिए। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि, युकां, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।