पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायकों ने दूसरे दिन भी उठाई नियमितिकरण की मांग, दिया धरना

रोजगार सहायकों ने दूसरे दिन भी उठाई नियमितिकरण की मांग, दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सहायक-सचिव कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नियमितिकरण की मांग को लेकर संघ के पदाधिकारी और रोजगार सहायक जिला उद्योग केंद्र के सामने दिन भर धरने पर बैठे रहे। भीषण गर्मी में भी दिन भर 200 से अधिक लोगों ने धरना दिया। उपाध्यक्ष रमेश बारस्कर, जिलाध्यक्ष दयाराम नारे, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, जिला सचिव नारायण सिंह सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष बैतूल सतपाल साहू, रंजीत आर्य, पंकज जायसवाल, जागेश गावंडे समेत अन्य शामिल थे। दयाराम नारे ने बताया यदि जल्द मांगे पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन को और ज्यादा तेज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...