जलियावाला बाग के शहीदों को किया नमन
बैतूल| भीमपुर ब्लॉक के मिडिल स्कूल सिमोरी में जलियावाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास जलियावाला बाग में चल रही शांतिपूर्ण सभा पर जनरल डायर ने गोली बरसाई थी। जिसमें हजारों लोग शहीद हो गए थे। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शहीदों का सलामी देकर गांधी टोपी पहनकर हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।