सेन समाज ने प्रतिभा व बुजुर्गों का सम्मान कर मनाई जयंती
बैतूल. संत सेन समाज की जयंती के नपा अध्यक्ष प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए।
मालवी सेन समाज ने मनाई सेन महाराज की जयंती, कार्यक्रम हुए
भास्कर संवाददाता| बैतूल
मालवी सेन समाज ने सेन महाराज की जयंती पर मरीजों को फल बांटे। सिद्धेश्वर मंदिर खंजनपुर में सामाजिक कार्यक्रम हुआ। सेन महाराज की प्रतिमा का पूजन किया गया। शिरोमणि युवा सेन समाज ने भी आंबेडकर चौक पर जयंती कार्यक्रम किया। कार्यक्रम को बबला शुक्ला, अतीत पंवार ने संबोधित करते हुए कहा कि सेन महाराज का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली हो गया था कि जनसमुदाय उनकी ओर खींचा चला आता था। नरेश राजू मालवीय और दीपक मालवीय ने कहा कि सेन महाराज प्रत्येक जीव में ईश्वर का दर्शन करते थे। उन्होंने जीवन पर्यंत सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया। इस मौके पर शिवपाल मालवी, सुधाराम मन्नासे, नत्थु उच्चसरे, मथुरा प्रसाद जयसिंगपुरे, लखन मालवी, आरके बारखड़े, एमएल बघेले, मनोज मालवी, पवन हरने, अशोक मालवी, कुसेन्द्र मन्नासे, शैलेन्द्र दियावार, अजय खवादे, पवन मालवी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सेन समाज उत्थान समिति ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलकेश आर्य की उपस्थिति में सेन महाराज की जयंती मनाई। सेन चौक पर समाज की प्रतिभाओं और बुजुर्गों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के जिला अध्यक्ष शिवनंदन श्रीवास ने कहा कि नंदाजी सेन का जीवन स्वजातीय कर्म, साधु सत्संग और ईश्वर आराधना में व्यतीत होता था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।