- Hindi News
- National
- मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए टांके में कूदा युवक, 20 मिनट डूबकी लगाता रहा
मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए टांके में कूदा युवक, 20 मिनट डूबकी लगाता रहा
शहर के पारधीढ़ाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 12 बजे मधुमक्खियों ने एक युवक पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए युवक पानी से भरे टांके में कूद गया। हमले से बचने युवक 20 मिनट तक पानी में डूबकी लगाता रहा। लोगों ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। इसके बाद 108 ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार धाबला भूरा बर्डे 36 वर्ष पर पारधीढाने में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए टांके में कूद गया। करीब 20 मिनट तक पानी में ही रहा। जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।