- Hindi News
- National
- कंपनी में अच्छा वेतन दिलाने का लालच देकर 6 माह तक युवती से किया शारीरिक शोषण, केस दर्ज
कंपनी में अच्छा वेतन दिलाने का लालच देकर 6 माह तक युवती से किया शारीरिक शोषण, केस दर्ज
शहर के एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करने वाली युवती को अच्छा वेतन दिलाने का लालच देकर एक युवक 6 माह से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती ने इसकी शिकायत गंज थाने में की। पुलिस के अनुसार आठनेर थाने के ऐनखेड़ा की एक 24 वर्षीय युवती एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करती है। कंपनी में अच्छा वेतन दिलाने का लालच देकर हेमराज पाटिल निवासी लालखेड़ी आठनेर शारीरिक शोषण कर रहा था।
युवती ने पुलिस को बताया नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए बैतूल में तीन सालों से एक किराए के मकान में रह रही है। इसी दौरान मेरा परिचय हेमराज पाटिल से हुआ। उसने मुझे एक कंपनी में मार्केटिंग का जॉब करने के लिए कहा। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जॉब करना शुरू कर दिया। हेमराज ने कंपनी में अच्छा वेतन का लालच देकर बहला फुसलाकर जबरदस्ती की। इसके बाद भी कई बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती की शिकायत पर गंज पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर घटनास्थल आठनेर थाना क्षेत्र का होने पर डायरी आठनेर पुलिस को भेज दी है।
मामला दर्ज किया है
युवती को कंपनी में अच्छा वेतन दिलाने का झांसा देकर युवक 6 माह से उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती की शिकायत पर युवक पर मामला दर्ज कर डायरी आठनेर थाने में भेज दी है। कविता नागवंशी, एसआई, गंज थाना
आठनेर ले जाकर
किया दुष्कर्म
युवती ने बताया हेमराज 6 माह से अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 25 फरवरी को हेमराज ने उसे आठनेर के तपझिरा गांव में बुलाया। जहां एक किराए के मकान में उसने मेरे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर जान से मारने की धमकी दी।