3 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव
चिचोली थाने के मंडाई गांव से तीन दिन से लापता युवक का शव खेत के कुएं में मिला। कुएं में शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। एएसआई जीपी बिल्लोरे ने बताया कि मुन्ना वाडिवा 45 वर्ष मंगलवार से घर से लापता था। मंगलवार को घर से गेहूं बेचने निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शुक्रवार को गांव के ही एक किसान के खेत में कुएं में उसका शव मिला। मृतक शराब का आदि था।