पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किराड़ समाज की पहल दुल्हन दहेज में पौधे लेकर जाएगी ससुराल, खर्चीली शादी रोकने भी दिलाया जाएगा संकल्प

किराड़ समाज की पहल- दुल्हन दहेज में पौधे लेकर जाएगी ससुराल, खर्चीली शादी रोकने भी दिलाया जाएगा संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरण में पेड़-पौधों के असंतुलन के कारण वर्षा नहीं हो पाती है। पर्यावरण के घटते स्तर को देखते हुए विगत दिनों किराड़ कल्याण महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया कि अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हन को दहेज में पौधे दिए जाएंगे। किराड़ समाज का सामूहिक विवाह गायत्री मंदिर में होगा। इसको लेकर हुई बैठक में केशो डढोरे व भरत सूर्यवंशी ने कहा वर या वधू पक्ष से जो भी मेहमान दहेज भेंट करेगा, वह केवल पौधे के रूप में ही दहेज भेंट स्वीकार की जाएगी। संगठन ने यह भी निर्णय लिया है कि आने वाले सभी मेहमानों को भी पौधे भेंट कर खर्चीली शादी रोकने का संकल्प दिलाया जाएगा। संगठन के रोशन पटैया व युवा जिलाध्यक्ष मदनलाल डढोरे ने कहा अब दहेज के रूप में केवल पौधे ही स्वीकार किए जाएंगे। बैठक मेंे फूलचंद सिमैया, केसी लिल्होरे, मिश्रीलाल अमरूते, मदनलाल डढोरे, दयाल पटेल, मगन पटेल, सेवाराम हारोड़े, रवि झाड़े, कमलेश डढोरे, केशो डढोरे, घमसू लिल्होरे आदि ने दहेज न देकर पौधे भेंट करने की प्रथा की सराहना की।

खबरें और भी हैं...