- Hindi News
- National
- मिलानपुर टोल नाके पर टोल को लेकर हुआ विवाद, 4 युवकों ने असिस्टेंट मैनेजर को चाकू मारकर लूटे 2 लाख
मिलानपुर टोल नाके पर टोल को लेकर हुआ विवाद, 4 युवकों ने असिस्टेंट मैनेजर को चाकू मारकर लूटे 2 लाख
मिलानपुर टोल नाके पर टोल को लेकर आए दिन विवाद हो रहे हैं। शुक्रवार को टोल को लेकर असिस्टेंट मैनेजर और युवकों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में युवकों ने असिस्टेंट मैनेजर को चाकू मार दिया और जेब से 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। असिस्टेंट मैनेजर ने बैतूल बाजार थाने में इसकी शिकायत की। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।
टोल संचालक ब्रजेश पांडे ने बताया बैतूलबाजार निवासी शिवा, सागर, अंकित तथा उसका एक साथी सुबह टोल नाके पर आए। वह बिना टोल दिए वाहन निकालने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके बाद कुछ युवक मैनेजर संजय दुबे को ढूंढते हुए आए थे। वो मिले नहीं तो युवकों ने असिस्टेंट मैनेजर आशीष पांडे के मुंह के नीचे ठोडी पर चाकू लगा दिया। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद युवकों ने आशीष के जेब में रखे दो लाख रुपए निकालकर भाग गए।
सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति आफिस के अंदर आते दिखते हुए।
टोल संचालक को दी हिदायत
टोल नाके पर आए दिन हो रहे विवाद को लेकर विधायक हेमंत खंडेलवाल, कलेक्टर शशांक मिश्र तथा एसपी साकेत पांडेय ने टोल मैनेजर संतोष दुबे से चर्चा की। कलेक्टर ने मैनेजर को टोल के आसपास के लोगों को पास जारी करने के निर्देश दिए। एसपी ने मैनेजर से साफ शब्दों में कहा आप टोल पर आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करें। आगे से टोल पर विवाद हुआ तो आपकी गलती मिली तो आप पर कार्रवाई की जाएगी।
चार युवकों पर मामला दर्ज किया है
मिलानपुर टोल नाके पर टोल को लेकर युवकों एवं टोलकर्मियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद में युवकों ने अस्सिटेंट मैनेजर पर चाकू से हमला कर दिया। शिकायत पर चार युवक शिवा मालवीय, अंकित वर्मा, सागर एवं एक अन्य युवक पर मामला दर्ज किया है। मैनेजर ने दो लाख रुपए लूट का आरोप भी लगाया है। इसकी जांच की जा रही है। एसके यादव, थाना प्रभारी, बैतूलबाजार
इससे पहले भी हो चुका है हंगामा
मिलानपुर टोल नाके पर बुधवार दोपहर 2 बजे शिव सैनिकों और टोलकर्मियों के बीच टोल को लेकर विवाद हो हुआ था। शिव सैनिकों ने टोक नाके पर हंगामा किया था, जिससे फोरलेन पर 1 घंटे तक जाम लगा रहा था। विवाद के चलते टोल के मैनेजर संतोष दुबे ने पुलिस को आत्मदाह की चेतावनी दी थी।