जलसंकट के समाधान के लिए बुधवार, शनिवार होगी समीक्षा बैठक
बैतूल| जिले में गहरा रहे जलसंकट से निपटने और जलसंकट संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अब हर बुधवार और शनिवार को समीक्षा बैठक होगी। यह बैठक क्षेत्र के सांसद, पांच विधायक और अधिकारियों की उपस्थिति में होगी। शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने यह निर्णय लिया। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल तीन गुना ज्यादा जलसंकट है। बंद नलजल योजनाओ को चालू करने के लिए पिछले साल 1 करोड़ की राशि आई थी। पंचायतो को सीधा रुपया दे रहे हैं जिससे वे जल्दी जलसंकट पर नियंत्रण के लिए काम कर सकें।