ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत नहीं हुई शिनाख्त
नेशनल हाईवे 69 पर जामठी के पास शुक्रवार दोपहर 2 बजे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पाढर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। पाढर चौकी प्रभारी हेमंत पांडे ने बताया ट्रक और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। युवक बैतूल से पाढर की ओर जा रहा था। हाईवे पर जामठी के पास पाढर से बैतूल की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के शव कक्ष में रखा है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।