आंबेडकर जयंती आज निकलेगी महारैली
बैतूल| सार्वजनिक अांबेडकर जयंती समारोह समिति शनिवार को बाबा साहब की जयंती मनाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष एनके मांडवे ने बताया दोपहर 1 बजे आंबेडकर चौराहे से महारैली निकलेगी। पंचशील बुद्ध विहार सदर बैतूल में रात 8 बजे से देर रात तक कार्यक्रम होंगे जिसमें अशोका म्यूजिकल ग्रुप भोपाल के कलाकार प्रस्तुति देंगे।