बैलगाड़ी में घुसी बाइक युवक घायल, भर्ती
बैतूल| बैतूलबाजार के सावंगा गांव के पास एक बाइक बैलगाड़ी में घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सावंगा निवासी श्यामराव माकोड़े बाइक से खेड़ीबाजार जा रहा था। नशे में होने के कारण युवक बैलगाड़ी में घुस गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।