6 कर्मचारी संगठनों के 700 कर्मचारी अवकाश पर, कामकाज हुआ प्रभावित
हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को 6 कर्मचारी संगठन ने विरोध करते हुए शर्मा समिति की अनुशंसा करने की मांग को लेकर कलेक्टर शशांक मिश्र को ज्ञापन सौंपा।
अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर पिछले लंबे समय से प्रयासरत कर्मचारी संगठनों ने दो दिन का अवकाश लेकर कामकाज बंद रखा है। इस दौरान दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुआ। जिले भर के 700 से अधिक कर्मचारी अवकाश पर थे। सामूहिक अवकाश में आठ से अधिक संगठन के कर्मचारी थे। सरकारी कर्मचारियों ने रमेशचंद्र शर्मा समिति की 23 कर्मचारी हितैषी अनुशंसा शीघ्र लागू की जाए। लिपिकीय कर्मचारी की वेतन विसंगति दूर कर ग्रेड पे में परिवर्तन करने, अर्जित अवकाश संग्रहण की सीमा 240 से बढ़ाकर 300 दिवस करने, सेवानिवृत्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से की जाने वाली वसूली बंद करने तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वृत्तिकर से मुक्त कर उनकी सेवानिवृत्ति आयु 62 से 64 वर्ष करने सहित अन्य मांगों के निराकरण का आग्रह किया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, कमलेश चौहान, राजस्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनीष उदासी, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष एके तावड़े तथा लघु वेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष नारायण नागले सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।
बैतूल। कर्मचारी संगठनों द्वारा मांगों को लेकर रैली निकाली।