पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 35 लाख से संवरेगा अभिनंदन सरोवर, रनिंग ट्रैक बनेगा, सुधरेगी गंज की सड़क

35 लाख से संवरेगा अभिनंदन सरोवर, रनिंग ट्रैक बनेगा, सुधरेगी गंज की सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीय प्रशासन ने बैतूल में तालाब सौंदर्यीकरण और सड़क निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के प्रोजेक्ट के अनुसार काम होने से शहर के अभिनंदन सरोवर की स्थिति सुधारी जा सकेगी। गंज की सड़कों का चौड़ीकरण होगा। नपाध्यक्ष अलकेश आर्य ने बताया कि सरोवर की स्थिति सुधारने और सड़क निर्माण के प्रस्तावों को नगरीय प्रशासन ने मंजूरी दी है। अभिनंदन सरोवर का सौंदर्यीकरण के लिए 35 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है। इस राशि से सरोवर का गहरीकरण होगा। किनारों पर सीढ़ियो वाले तट, रनिंग ट्रैक और बैठने के लिए बैंच लगाई जाएंगी। इससे सरोवर पर सैर करने आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नेहरू पार्क के बाद शहर में सुबह शाम की सैर के लिए यह बेहतर स्थान बन सकेगा।

गंज की संकरी सड़क 26 लाख से होगी चौड़ी

गंज में बिजासनी माता मंदिर के सामने की सड़क का चौड़ीकरण होगा। 26 लाख 61 हजार रुपए की लागत से सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क को 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे यहां वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा होगी। यातायात व्यवस्थित होने से जाम लगने की समस्या खतम हो जाएगी।

गोठाना के आसपास बनेंगी डब्ल्यूबीएम सड़कें

किदवई वार्ड में गोठाना के ट्रेंचिंग ग्राउंउ के आसपास डब्ल्यूबीएम सड़कें बनेंगी। यहां 56 हजार, 73 हजार और 76 हजार रुपए की लागत से तीन सड़कें बनेंगी। इससे यातायात व्यवस्थित होगा।

टेंडर निकाले जाएंगे
अभिनंदन सरोवर के सौंदर्यीकरण, गंज की सीसी सड़कों के चौड़ीकरण और डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण को मंजूरी दिलवाने लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था। प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। अब टेंडर प्रक्रिया से काम शुरू किए जाएंगे। अलकेश आर्य, नपाध्यक्ष

खबरें और भी हैं...