पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूर्यसाधना यज्ञ में बताया जलसंरक्षण का महत्व

सूर्यसाधना यज्ञ में बताया जलसंरक्षण का महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूर्यसाधना यज्ञ में बताया जलसंरक्षण का महत्व

बैतूल|
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने रविवार को वैष्णवी नगर गोठाना में डीएस मर्सकोले के आवास पर सूर्यसाधना यज्ञ का आयोजन किया। विश्वशांति और जनकल्याण के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुई आहुतियां डालीं। यज्ञ का संचालन रामरतन कवड़े और बीआर सराडकर ने किया। रविशंकर पारखे ने जलसंरक्षण का महत्व बताते हुए कहा जल ही जीवन है। जल का अपव्यय नहीं करना चाहिए। जितना पानी लगता है, उसके अनुसार ही खर्च करना चाहिए। इस दौरान पानी बचाने का संकल्प भी लिया। बालकदास कापसे, रामजी पाटिल, एमआर वराठे, एसएल धुर्वे, पंडित रामसूरत मिश्रा, ज्योति मर्सकोले, मालती कुमरे आदि परिजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...