नगर पालिका को बाजपुर में मिला दान का कुआं माचना नदी में डलेगा पानी
नगर पालिका को बाजपुर में मिला दान का कुआं माचना नदी में डलेगा पानी
भास्कर संवाददाता| बैतूल
शहर में बनी भीषण जलसंकट की स्थिति से निपटने के लिए नगर पालिका ने प्रयास तेज कर दिए हैं। नगर पालिका ने दो ट्रैक्टर खरीद लिए हैं। नपाध्यक्ष अलकेश आर्य ने बताया ट्रैक्टरों का पूजन करके इन्हें पेयजल परिवहन में उपयोग किया जाएगा। नपा के पास टैंकर तो बहुत हैं लेकिन इन्हें ले जाने वाले ट्रैक्टर नहीं हैं। इसी कारण अब ट्रैक्टर लिए हैं। इससे पेयजल परिवहन तेज हो सकेगा। । नपाध्यक्ष ने बताया बाजपुर के समीप एक कुआं भी दान में मिला है। इस कुएं से माचना नदी में पानी डालना शुरू किया है। सुनील भिकोंडे ने अपने खेत का 6 इंच पानी वाला कुआं नपा को दिया है। उन्होंने अपनी मोटर भी शहरवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए दी है। नपा को केवल मीटर के हिसाब से बिजली बिल देना होगा।