पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आत्महत्या करने 35 फीट गहरे कुएं में कूदी महिला, चार युवकों ने सीढ़ी के सहारे बाहर निकाला

आत्महत्या करने 35 फीट गहरे कुएं में कूदी महिला, चार युवकों ने सीढ़ी के सहारे बाहर निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| सदर क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने कुए में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को वार्ड के चार युवकों ने सीढ़ी के सहारे कुएं से बाहर निकाला। पड़ोसियों ने महिला से आत्महत्या करने का कारण पूछा, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। सदर के पटेल वार्ड में कुएं की मुंडेर पर सुबह 10 बजे अमरावती निवासी सुरेखा माहोरकर 38 साल बैठी थी। अचानक महिला कुएं में कूद गई। प्रवीण साहू ने महिला को कुएं में कूदते हुए देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। गज्जू सरनेकर, पंकज साहू, सुभाष साहू और ऑटो चालक दिलीप धन्नू साहू ने सीढ़ी के सहारे कुएं में उतरकर महिला को बाहर निकाला। महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाले सुरेखा का मायका सदर के पटेल वार्ड का है। वह अपने मायके में आई थी।

खबरें और भी हैं...