अध्यापकों के संविलियन के आदेश इसी माह में होंगे: पटेल
प्रदेश के अध्यापक कई सालों से शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग रख रहे थे। मांगों के निराकरण के लिए कई बार जिला और प्रदेश स्तर पर अध्यापकों को हड़ताल, आंदोलन की राह अपनाई। लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के दौरान अध्यापकों के शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा कर दी थी। इसके बाद बाद पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री का आभार कार्यक्रम चल रहा है। बैतूल बाजार रोड पर किलेदार गार्डन में रविवार को अध्यापकों ने सीएम का आभार कार्यक्रम आयोजित।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल ने कहा इसी अप्रैल माह में अध्यापकों के शिक्षा विभाग में संविलियन के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। पहले शिक्षकों को वर्ग 1, वर्ग 2, वर्ग 3 में विभाजित किया था। अब इनका नाम परिवर्तित कर शिक्षक, सहायक शिक्षक और व्याख्याता कर दिया है। महासचिव जावेद खान, बैतूल बाजार नगर परिषद अध्यक्ष सुधाकर पवार, जितेंद्र वर्मा, रिंकू किलेदार, सहित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष और प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में भरत पटेल का सम्मान किया।
प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी की निंदा
राज्य सहायक अध्यापक संघ ने रविवार को तहसीलदार वैद्यनाथ वासनिक को शिक्षामंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया आजाद अध्यापक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल ने विगत दिनों यह टिप्पणी की थी कि गुरुजियों को वरिष्ठता का लाभ अध्यापक संवर्ग को नुकसान पहुंचाएगा। इन्हें वरिष्ठता कैसे दी जा सकती है। पटेल की इस टिप्पणी का राज्य सहायक अध्यापक संघ विरोध कर, कड़ी निंदा करता है। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के राजेंद्र कटारे, प्रदीप चौधरी, रमेश धोटे, धनराज रावते, राजू गंगारे, भीम धोटे, विनोद पड़लक, पंजाब गायकवाड़, भीम लांजीवार रवि सरनेकर प्रमुख हैं।
आभार कार्यक्रम में उद्बोधन देते प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष।