बच्चों ने लिया संकल्प : पक्षियों के लिए पात्र में भरकर रखेंगे पानी
बैतूल| वंडर एज्युकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी से संचालित वंडर पब्लिक स्कूल व ब्रेन डेवलपमेंट अबेकस एकेडमी के बच्चों ने रविवार को गर्मी में घर की छत पर पक्षियों के लिए एक पात्र में पानी भरने का संकल्प लिया। बच्चों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक होने की शपथ भी दिलाई। बच्चों ने कहा हमारे एक प्रयास से कई पक्षियों की जान बच सकती है। इसीलिए हमें यह संकल्प लेना होगा हम अपने-अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए पानी से भरा पात्र रखेंगे।