पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्क ऑर्डर नहीं मिला तो ठेकेदार ने नगर पालिका को नहीं दिए टैंकर

वर्क ऑर्डर नहीं मिला तो ठेकेदार ने नगर पालिका को नहीं दिए टैंकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को सांपना डेम का पानी फिल्टर प्लांट तक नहीं पहुंच सका। वर्कऑर्डर नहीं मिलने के कारण ठेकेदार ने अपने टैंकर डेम तक नहीं पहुंचाए। नपा ने 25 हार्सपावर की मोटर और ट्रांसफार्मर भी लगा लिए। पानी परिवहन का ठेका नपा ने पांढुर्ना के ठेकेदार को दिया है। वह अपने टैंकर लेकर आया ही नहीं। नगरपालिका ने सांपना डेम से प्रतिदिन 30 लाख लीटर पानी बैतूल लाने की प्लानिंग की है। 20 हजार लीटर क्षमता का एक टैंकर का 3 हजार 900 रुपए की दर से बैतूल आएगा। पांढुर्ना के ठेकेदार से एग्रीमेंट भी हो गया है। शनिवार से सांपना डेम का पानी निकालकर शहर के फिल्टर प्लांट तक लाना शुरू किया जाना था लेकिन ठेकेदार अपने टैंकर लेकर डेम नहीं पहुंचा।

सांपना डेम: 10 घंटे ही मिलेगी बिजली, शहर की आपूर्ति नहीं हो सकेगी

सांपना डेम पर जो कनेक्शन नपा को दिया गया है वह केवल 10 घंटे बिजली सप्लाई वाला है। इस तरह पूरे 24 घंटे लगातार पानी परिवहन की नपा की योजना खटाई में पड़ गई है। अब केवल यहां विशेष सप्लाई लेकर ही पानी भरा जा सकता है।



वर्क आॅर्डर नहीं हुआ है

ठेकेदार के साथ एग्रीमेंट कर लिया गया है। वर्क आर्डर अभी नहीं हुआ है। शहर में अन्य जगहों से फिलहाल पेयजल उपलब्ध हो जा रहा है। जैसे ही जरूरत बढ़ती है वर्क आर्डर जारी करके ठेकेदार के टैंकर सांपना में लगा दिए जाएंगे। महेश अग्रवाल, प्रभारी सीएमओ, नपा

खबरें और भी हैं...