कोल माइंस सेवानिवृत्त कामगार संघ की रैली आज
बैतूल| कोल माइंस सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को शहीद भवन परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मांगों को लेकर आवाज उठाने का संकल्प लिया। संघ के महामंत्री डीआर झरबड़े तथा संरक्षक दिनकर साहू ने बताया बैठक में पेंशनर्स की मांगों को लेकर विचार किया। इसमें पेंशन का रिविजन 3 वर्ष में करने, महंगाई-भत्ता पेंशन में जोड़ने। बेसिक का 50 प्रतिशत पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर 16 अप्रैल को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया सुबह 10 बजे कर्मचारी भवन से रैली निकालकर कोयला सचिव नई दिल्ली के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।