- Hindi News
- National
- जानवरों की प्यास बुझाने के लिए तवा नदी पर बोरी बंधान और पत्थरों से रोका पानी
जानवरों की प्यास बुझाने के लिए तवा नदी पर बोरी बंधान और पत्थरों से रोका पानी
गर्मी में नदियों का जल स्तर लगातार कम हो रहा है, नदियों में पानी सूख गया है। ऐसे में जानवरों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए बीएसडब्ल्यू घोड़ाडोंगरी केे छात्रों ने ग्रामीणों के सहयोग से रविवार को बांसपुर गांव में बीएसडब्ल्यू के स्टूडेंट्स ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जल संरक्षण के लिए अभियान चलाया। गांव के पास तवा नदी में बोरीबंधान और पत्थरों से पानी को रोका। मेंटर अनिल शर्मा ने बताया कि गर्मी में नदियों में पानी नहीं होने के कारण कई जानवर प्यास के कारण मर जाते है। इसे देखते हुए तवा नदी में जानवरों के लिए बोरीबांधन और पत्थरों से पानी रोका है। अभियान में बीएसडब्ल्यू के 30 छात्रों और ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत, अनिल शर्मा, विजय महतो, निधि राजपूत, मंहगीलाल धुर्वे, सुनीता इरपाचे, नंदराम उइके व ग्रामवासियों ने सहयोग किया।
इस दौरान बारिश का पानी संग्रहित करने बासपुर की पहाड़ी पर भी जल संरक्षण के लिए छोटी-छोटी खंतियां भी खोदी।
तवा नदी पर पत्थरों और बोरी बंधान के सहारे पानी रोकते बीएसडब्ल्यू के छात्र।