151 कैंडल जलाकर 2 मिनट रखा मौन, दी श्रद्धांजलि
बैतूल| कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए घिनौने कृत्य को विरोध में रविवार को शहर के युवक-युवतियों ने कारगिल चौक पर 2 मिनट का मौन रखकर 151 कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस कृत्य को लेकर युवक-युवती सोमवार को अपने खून से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग करेंगे।