डांस का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर 18 से
बैतूल| नृति डांस अकादमी 18 अप्रैल से 15 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाएगा। शिविर में नृत्य के अलावा पेंटिंग, गिटार वादन, ढोलक, ऑक्टोपैड का प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण शिविर के बाद 20 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति देने के लिए किया जाएगा। अकादमी के सोनू ठाकुर ने बताया लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम हॉल में शिविर लगेगा।