बीएसडब्ल्यू छात्रों ने भत्ता देने की मांग, सौंपा ज्ञापन
कक्षाओं में आने के लिए नहीं मिल रहा यात्रा भत्ता, नियमित नहीं आ रहे छात्र
भास्कर संवाददाता| बैतूल
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम से बीएसडब्ल्यू कर रहें स्टूडेंट्स ने रविवार को आवागमन भत्ते की मांग को लेकर जन अभियान परिषद जिला समन्वयक के नाम कक्षा के मेंटर भूपेंद्र पंवार, औचित्य पांडे, इंद्रदेव कवड़कर,आशीष कोकने, सुनील पंवार को ज्ञापन सौंपा।
स्टूडेंट्स ने शासन से प्रति सप्ताह लगने वाली कक्षाओं में आने के लिए यात्रा भत्ता दिलाने की मांग की है। छात्रों ने बताया सत्र 2016-17 की 13 और सत्र 2017-18 की 34 कक्षाओं के यात्रा भत्ते अभी तक नहीं मिल पाए हैं।
दूरस्थ अंचलो से आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे वह नियमित कक्षाएं अटेंड नहीं कर पा रहे हैं। स्टूडेंट्स ने जल्दी ही समस्या का समाधान की मांग की है।