यात्रियों के साथ अनुभव साझा कर बनाई पेटिंग
बैतूल| आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के स्टूडेंट्स ने रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों की गतिविधियों पर आधारित पेंटिंग बनाई। कला शिक्षक श्रेणिक जैन के साथ स्टेशन का भ्रमण किया। श्रेणिक जैन ने बताया भारतीय रेल को हिन्दुस्तान की लाईफ लाईन कहा जाता है जिसमें यात्री विभिन्न प्रदेश, धर्म-संप्रदाय, अमीर-गरीब वर्गीय होते हैं। ऐसे में इनकी प्रत्यक्ष शारीरिक भाषा का अध्ययन कर पोट्रेट बनवाकर स्टूडेंट्स को कला से जोड़ने का प्रयास किया गया है।